उत्तराखंडउत्तराखण्डपहाड़ के मुद्देबड़ी-खबर

कक्षा एक में एडमिशन की उम्र हुई निर्धारित! सभी स्कूलों को आदेश जारी..

हल्द्वानी- राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) लागू होने के बाद अब प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में कक्षा एक में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 6 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए। तभी बच्चे को एडमिशन मिल सकता है। पिछली बार इसमें छूट प्रदान की गई थी। इस बार से कक्षा एक के लिए 6 वर्ष आयु की अनिवार्यता कर दी गई है। इस लिहाज से नर्सरी में भी एडमिशन के लिए बच्चे की आयु 3 वर्ष पूरी होनी चाहिए।

इस समय प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पेरेंट्स एडमिशन के लिए स्कूलों के चक्कर काट रहे हैं। नर्सरी में एडमिशन के लिए कई अभिभावक अपने ढाई साल के बच्चों को लेकर पहुंच रहे हैं। नियमों की जानकारी नहीं होने से वह परेशान हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि कई प्राइवेट स्कूलों के संचालक बच्चों के पेरेंट्स को झांसे में लेकर फीस वसूलने के लिए ढाई साल के बच्चों को भी अपने वहां एडमिशन दे रहे हैं। ऐसे में पेरेंट्स और बच्चों को बाद में पछताना पड़ सकता है।

बता दें कि अगर ढाई साल में बच्चे का एडमिशन करा रहे है, तो पहली कक्षा में जाने तक उसकी उम्र 6 वर्ष पूरी नहीं होगी। ऐसे में बच्चे का साल खराब हो सकता है और पेरेंट्स को अतिरिक्त फीस चुकानी पड़ सकती है। वहीं कई स्कूल संचालक ऐसे भी हैं, जो अभिभावकों को सही तरीके से गाइड कर 3 साल से पहले बच्चे को अपने स्कूलों में एडमिशन नहीं दे रहे हैं।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad