उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: पैदल जा रहे होटल कर्मी को स्कूटी ने मारी टक्कर! एक की थमी सांसे.. एक घायल…

हल्द्वानी- एक तेज रफ्तार स्कूटी की चपेट में आने से होटल कर्मी की मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार घायल है। हादसा नैनीताल रोड पर रात में हुआ। यहां अपने साथियों के साथ काम से वापस घर लौट रहे होटल कर्मी को स्कूटी सवार बैंक गार्ड ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। गार्ड का तो फिलहाल उपचार चल रहा है। वहीं होटल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, मूलरूप से सूरी अल्मोड़ा निवासी खीम सिंह (44 वर्ष) शीशमहल में गौला खनन गेट के पास रहते थे और शीशमहल स्थित एक होटल में कुक के तौर पर कार्यरत थे। शनिवार रात करीब 11 बजे होटल का काम खत्म होने के बाद वह अपने साथियों के साथ पैदल घर की ओर लौट रहे थे। वह अभी होटल से कुछ ही दूर पहुंचे थे कि तभी एक स्कूटी सवार की चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: नैनीताल आने वाले पर्यटकों को अब मिलेंगी लग्जरी बसें…

टक्कर बेहद जोरदार थी और टक्कर के बाद खीम सिंह मौके पर ही लगभग बेदम हो गए। जबकि स्कूटी सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन में दोनों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से खीम सिंह को सुशीला तिवारी चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया और यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं स्कूटी सवार के बारे में बताया जाता है कि वह शिव विहार डहरिया निवासी 40 वर्षीय शंकर है, जोकि गंभीर रूप से घायल हुआ है। शंकर नरीमन स्थित एक बैंक का गार्ड है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -  रामनगर: पर्यटकों के लिए CM धामी का बड़ा फैसला! फाटो जोन इस बार से मानसून में भी खुलेगा..

इधर, काठगोदाम थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी की जांच कर घटना के कारणों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
Ad