क्राइमदेशबड़ी-खबर

आवारा कुत्ते ने कांस्टेबल को काटा! इलाज के दौरान मौत..

उत्तराखंड पुलिस विभाग में कार्यरत कांस्टेबल को आवारा कुत्ते ने काट कर घायल कर दिया। वहीं उपचार के दौरान कांस्टेबल की मौत हो गई। जबकि कांस्टेबल ने एंटी रेबीज का इंजेक्शन भी लगाया था।

रविवार को आवारा कुत्ते के काटने से घायल कांस्टेबल घायल हो गए थे। पैर में अधिक दर्द होने पर सोमवार को उन्हें मेरठ के एनसीआर मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार रात उनकी मौत हो गई।

कांस्टेबल के भाई अजय आर्य ने बताया कि अस्पताल जाने से पहले दीपक के सिर, पैर और हाथों में दर्द था। शरीर में बेचैनी थी। इसके अलावा आंखों से भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: बारिश का येलो अलर्ट जारी! सावधानी बरतने की सलाह..

वहीं अस्पताल के डा. शाहआलम कुरैशी ने बताया कि दीपक के पैर में कुत्ते के काटने से गंभीर घाव हो गया था। घाव के कारण पूरे शरीर में सेप्टिक फैल गया था। सेप्टिक के कारण ‘रक्तचाप काफी कम हो गया, जिसके बाद हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। उनके शरीर में पीलिया के भी लक्षण थे।

परिजनों ने बताया कि 44 वर्षीय दीपक 2002 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह मुख्य आरक्षी पद पर पौड़ी पुलिस लाइंस में तैनात थे। लिवर की बीमारी के चलते 15 दिन पहले ही वह उत्तर प्रदेश के शामली जिले में स्थित अपने गांव आए थे, जहां अपना उपचार करा रहे थे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: 248 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर पकड़े!

बताया कि 29 जून को सामान खरीदने बाजार गए थे। वहां आवारा कुत्ते ने उनके पैर पर काट लिया था।

मृतक की पत्नी भारती भी उत्तराखंड पुलिस में सिपाही है। भारती की तैनाती फिलहाल हरिद्वार कोतवाली में चल रही है। दीपक की मौत से स्वजन में कोहराम मचा हुआ है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
2
Ad