उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: अलकनंदा नदी में गिरा यात्रियों से भरा टेंपो ट्रेवलर! दो की मौत, कई लोग लापता..

रुद्रप्रयाग- गुरुवार सुबह तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे हुआ है। यहां ऋषिकेश- बदरीनाथ हाईवे पर घोलतीर के पास एक यात्रियों से भरा टेंपो ट्रेवलर नदी में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग लापता हैं। हादसे के समय वाहन में करीब 19 लोग सवार थे। राहत बचाव कार्य जारी है।

जानकारी के अनुसार बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहे यात्रियों का एक टेंपो-ट्रेवलर अनियंत्रित होकर सीधे अलकनंदा नदी में जा गिरा। वाहन में चालक सहित 19 लोग सवार थे। 17 लोग एक परिवार के थे।

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

राजस्थान के उदयपुर से एक परिवार के 17 लोग इस वाहन चारधाम यात्रा पर निकले थे। जो केदारनाथ दर्शन के बाद आज सुबह बदरीनाथ दर्शन के लिए निकले थे। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तीन गंभीर घायलों को एयर लिफ्ट किया गया है। 

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: लालकुआं से झांसी के लिए सीधी रेल सेवा शुरू..

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि अब तक नौ लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जिनमें दो की मौत हो चुकी है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। आठ घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है। घायलों में कई छोटे बच्चे भी हैं।  

एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने अलकनंदा नदी में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है, लेकिन तेज बहाव और दुर्गम स्थल के कारण राहत कार्य में खासी मुश्किलें आ रही हैं। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

टेंपो-ट्रेबलर दुर्घटना में घायल लोग

1-    दीपिका सोनी, निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान उम्र 42 वर्ष।
2-    हेमलता सोनी, निवासी प्रताप चौक, गोगुण्डा गोगुण्डा, राजस्थान, उम्र 45 वर्ष।
3-    ईश्वर सोनी, निवासी ई  202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात उम्र 46 वर्ष।
4-    अमिता सोनी, निवासी 701 702 बिल्डिंग नं. 3 मीरा रोड, महाराष्ट्र, उम्र 49 वर्ष।
5-    सोनी भावना ईश्वर, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 43 वर्ष।
6-    भव्य सोनी, निवासी ई 202 सिलिकॉन पैलेस, बाम्बे मार्केट, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 07 वर्ष।
7-    पार्थ सोनी, निवासी वार्ड नं. 11, राजगढ़, वीर सावरकर मार्ग ग्राम राजगढ़ मध्य प्रदेश, उम्र 10 वर्ष।
8-    सुमित कुमार(चालक), पुत्र नरेश कुमार, निवासी बैरागी कैम्प, हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल: पंचायत चुनाव पर रोक बरकरार! सरकार ने कहा…
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
Ad