उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: कमरे में फंदे पर लटकी मिली मां-बेटी की लाश! फैली सनसनी..

धर्मनगरी हरिद्वार से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां थाना श्यामपुर क्षेत्र के नौरंगाबाद गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मां और बेटी ने कमरे के अंदर फंदे पर लटककर जान दे दी। मां बेटी की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसके बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस के अनुसार बुधवार की सुबह नौरंगाबाद गांव निवासी रोहताश अपने बेटे अर्जुन के साथ हरिद्वार में काम पर गए थे। इस दौरान पुत्रवधु राखी बच्चों को सुबह 9 बजे स्कूल छोड़ने चली गई। घर पर रोहताश की पत्नी विमला देवी (50) और बेटी काजल (20) अकेली थी।

जब राखी साढ़े नौ बजे बच्चों को स्कूल छोड़कर घर पहुंची तो एक कमरे का दरवाजा बंद देख उसने खिड़की से पर्दा हटाकर देखा। तब विमला देवी और काजल पंखे के सहारे चुन्नी के फंदे से लटकी हुई थी।  

जिसके बाद उसने शोर मचाया तो आस-पास के लोग पहुंचे। खिड़की के रास्ते दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे और दोनों को नीचे उतारा। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। काजल 12वीं पास थीं। वह काफी समय से अस्वस्थ चल रही थी।

इधर, थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, लालढांग चौकी प्रभारी गगन मैठानी मौके पर पहुंचे। जहां दोनों शव चारपाई पर पड़े हुए थे। थानाध्यक्ष्रा नितेश शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टयता पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या करने की बात सामने आई है। मगर सभी एंगल से जांच की जा रही है। पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
Ad