उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

अंग्रेज लेकर आए थे नैनीताल में पैडल रिक्शा…अब बचे हैं सिर्फ 11, जल्द बन जाएंगे इतिहास

Ad

आप नैनीताल शहर घूमने आए होंगे तो जरूर आपने भी इस पैडल रिक्शे की सवारी की होगी। इस रिक्शे की सवारी आपका सफर को यादगार बना देती थी। उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल में पैडल रिक्शा की सवारी अपने आप में लाजवाब है। जल्द ये बंद होने जा रहे हैं और ऐसा होते ही ये रिक्शे इतिहास बन जाएंगे।

सबसे पहले वर्ष 1942 में नैनीताल मालरोड पर चला पैडल रिक्शा

ब्रिटिश काल में अंग्रेजों ने मालरोड पर यातायात के लिए सबसे पहले हाथ रिक्शा की शुरुआत की थी। वर्ष 1942 में नैनीताल की मालरोड पर पैडल रिक्शा चलाया गया। हाल के वर्षों तक नगरपालिका की ओर से लाइसेंस प्राप्त 82 रिक्शों का संचालन किया जा रहा था, लेकिन वर्तमान सुविधाओं व व्यवस्थाओं को देखते हुए 2016 में जनहित संस्था ने पैडल रिक्शों के स्थान पर ई-रिक्शा संचालन की मांग थी। 2 साल पहले पालिका ने मालरोड में पांच ई-रिक्शा चलाने की अनुमति दी। अब यह संख्या बढ़कर 14 पहुंच गई है। वर्तमान में माल रोड पर केवल 11 पैडल रिक्शा ही संचालित किए जा रहे हैं, लेकिन जल्द ही 10 और ई-रिक्शा लाकर पैडल रिक्शा संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थी के लिए स्क्रूटनी फॉर्म भरने की डेट जारी! ऐसे करें आवेदन..

क्या इतिहास बन जाएंगे पैडल रिक्शा

नैनीताल में पहले कुल 84 पैडल रिक्शों का संचालन किया जाता था। लेकिन हाईकोर्ट के आदेशानुसार 41 ई रिक्शों के संचालन की अनुमति मिली है। उन्होंने बताया की नैनीताल में वर्तमान में कुल 15 ई रिक्शों का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही 10 पैडल रिक्शा भी नैनीताल की माल रोड में चलाए जा रहे हैं। पूर्व में ई रिक्शा के चार्जिंग प्वाइंट न होने की वजह से इनके संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन पालिका द्वारा डीएसए मैदान में रॉक क्लाइंबिंग वॉल के समीप अस्थाई तौर पर चार्जिंग प्वॉइंट स्थापित किए गए है। जिससे ई रिक्शों की चार्जिंग की समस्या समाप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया की अब इसी क्रम में शेष 11 रिक्शों को भी नैनीताल माल रोड में संचालित किया जाएगा और पैडल रिक्शों का संचालन पूरी तरीके से बंद कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: डॉक्टर प्रेमी के प्यार में शादीशुदा नर्स ने उठाया खौफनाक कदम!
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1