देशराजनीति

विधायक बनना चाहते हैं ये कमिश्नर और एसडीएम.. दिया इस्तीफा!

सरकारी नौकरी छोड़ राजनीति में आने के लिए अब अफसर भी ताल ठोक रहे हैं। उनका कहना है कि अब वह विधानसभा चुनाव में जीत कर जनता की सेवा करेंगे। ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों में देखने को मिल रहा है।

यहां चुनाव का ऐलान होते ही अब एमपी प्रशासन में सेवाएं दे चुके अफसर भी चुनावी मैदान में उतर आए हैं। एमपी के शहडोल संभाग के कमिश्नर आईएएस राजीव शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं छतरपुर जिले की डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
जिसके बाद शहडोल और छतरपुर संभाग बेहद चर्चा में छाया हुआ हैं।

यह भी पढ़ें -  धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह

लेकिन शिवराज सरकार की ओर से अभी तक इसको स्वीकार नहीं किया गया है। बता दें कि डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का इस्तीफा सरकार द्वारा स्वीकार नहीं किया गया है। जिसको लेकर डिप्टी कलेक्टर अब आंदोलन करने पर उतर आई हैं। यहां प्रदेश की सभी 230 सीटों पर 17 नवंबर को वोटिंग होनी हैं।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल: गेठिया के पास खाई में गिरी पर्यटकों की कार! 2 की मौत.. वीडियो…
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad Ad Ad Ad