उत्तराखण्डराजनीति

गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर सीएम धामी, गुजरातियों से मिल कही यह बात…

Ad

अहमदाबाद- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय दौरे पर गुजरात के अहमदाबाद में है। यहां सीएम ने आज बुधवार को सुबह मॉर्निंग वॉक पर साबरमती रिवर फ्रंट क्षेत्र का भ्रमण किया। बता दें कि सुनियोजित रुप से विकसित किया गया यह रिवर फ्रंट गुजरात के विभिन्न पर्यटन स्थलों में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। देश-विदेश से इस रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट को लगभग 20 से अधिक पुरस्कार मिले हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: अगले दो दिन आंधी-बारिश के आसार! येलो अलर्ट जारी..

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर गुजरात के विकास पर उनके विचार एवं अनुभव को सुना और उन्हें देवभूमि उत्तराखण्ड आने के लिए आमंत्रित भी किया।

सीएम ने कहा कि साबरमती रिवर फ्रंट को बहुआयामी रूप से विकसित कर पर्यटन केंद्र बनाने का अभूतपूर्व कार्य गुजरात प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में हुआ है। यह फ्रंट इकोलॉजी और इकॉनमी के अद्भुत समन्वय का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: एसएसपी का सख्त ऐक्शन! चौकी इंचार्ज और कांस्टेबल सस्पेंड…
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0