उत्तराखंडउत्तराखण्डपहाड़ के किस्से-कहानियाँपहाड़ के मुद्देबड़ी-खबरमठ-मंदिरसंपादक की कलम

इस बार होली पर है “ग्रहण” का साया! भूलकर भी न करें यह काम..

देहरादून- होली को लेकर इस बार संशय बना हुआ है कि रंग किस दी खेला जाएगा। लेकिन इन सबके बीच इस साल होली पर चंद्र ग्रहण का साया भी बना हुआ है। ज्योतिष के अनुसार, 14 मार्च 2025 को सुबह 9 बजकर 29 मिनट से चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जो दोपहर 3 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।

बता दें कि हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि की रात को होलिका दहन किया जाता है, जिसके अगले दिन होली खेलते हैं। इस बार 13 मार्च को होलिका दहन है और इसके अगले दिन यानी 14 मार्च 2025 को रंगों की होली मनाई जाएगी। लेकिन इस साल होली पर चंद्र ग्रहण का साया बना हुआ है।

यह चंद्र ग्रहण 14 मार्च को सुबह 9 बजकर 29 मिनट से चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जो दोपहर 3 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। परंतु भारत में यह चंद्र ग्रहण नहीं नजर आएगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

यह भी पढ़ें -  अपहरण या पॉलिटिकल प्लान? मुस्कुराते हुए मिले पांचों ‘गुमशुदा’ सदस्य

लेकिन ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहण के दौरान चंद्रमा कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में विराजमान रहेंगें। इस दौरान कन्या राशि में पहले से ही केतु रहेंगे, जिससे दो ग्रहों की युति होगी। माना जा रहा है कि इस युति से  ‘ग्रहण योग’ बन रहा है, इसलिए इस अवधि में कुछ कार्यों को करने से बचना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं कि ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें।

ग्रहण के दौरान क्या करें…

माना जाता है कि ग्रहण के दौरान भगवान विष्णु के नाम का मंत्र का जाप करना चाहिए।

इस दौरान भोलेनाथ के महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी करें।

ग्रहण के दौरान ध्यान करना चाहिए।

ग्रहण के दौरान घर में शांत माहौल रहना चाहिए।

ग्रहण के दौरान क्या न करें…

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण की अवधि में रसोई का कोई भी काम नहीं करना चाहिए, यह अशुभ हो सकता है।

इस दौरान सुई से जुड़ा कोई भी कार्य करने की भूल न करें।

यह भी पढ़ें -  अपहरण या पॉलिटिकल प्लान? मुस्कुराते हुए मिले पांचों ‘गुमशुदा’ सदस्य

ग्रहण में कुछ भी छीलना या काटना नहीं चाहिए।  

गर्भवती महिलाओं को ग्रहण में अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। इस दौरान भूलकर भी किसी भी काम को न करें।

ग्रहण में भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।

ग्रहण लगने पर घर से बाहर नहीं जाना चाहिए। ऐसा करना उचित नहीं है।

जब भी ग्रहण लगता है, तो मंदिर को नहीं छूना चाहिए।

इस दौरान नुकीली चीजों का उपयोग न करें।

ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए। इससे सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। 

चंद्र ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ नहीं करनी चाहिए।

इस दौरान देवी-देवताओं की मूर्ति का स्पर्श भी न करें।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad