उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: 23 साल के युवक की चाकू से गोदकर हत्या!

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में तीन हमलावरों ने एक युवक की चुकाओं से गोदकर हत्या कर दी। शनिवार देर रात हुई इस सनसनीखेज हत्याकांड से क्षेत्र में हड़कम मच गया।

मृतक के परिजनों के मुताबिक युवक के दाएं पैर, जांघ और आंख के पास गंभीर चोट लगी थी। परिजनों ने आरोप लगाते हुए चंदू खैर, सचिन नबियाल और उनके साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर मिलते ही पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार ग्वालगांव फूलबस्ती निवासी 23 वर्षीय कमलेश दानू शनिवार रात करीब 10 बजे पालिका मार्ग के पास खून से लथपथ सड़क पर कराहता मिला था। वहां के एक होटल मालिक ने तुरंत परिजनों को बताया। परिजन उसे एंबुलेंस से उपजिला चिकित्सालय धारचूला ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: 700 उपनल कर्मचारियों का जोरदार विरोध प्रदर्शन! कार्य बहिष्कार कर दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी...

रात करीब 2 बजे परिजन उसे लेकर वहां पहुंचे तब डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने दावा किया कमलेश ने पुलिस के सामने आरोपियों के नाम बताए हैं। चाकू से हमले के कारण ज्यादा रक्तस्त्राव मौत का कारण हो सकता है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कारण का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार! शादी के झांसे में फंसाकर करती थी...

इधर, कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि हत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। सुबूत जुटाए जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
Ad