उत्तराखण्डबड़ी-खबर

उत्तराखंड: निकाय चुनाव अपडेट, इस महीने में होंगे नगर निगम चुनाव!

देहरादून- उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव जल्द हो सकते है। माना जा रहा है कि अक्टूबर के लास्ट हफ्ते में सरकार चुनाव करा सकती है। इसके लिए सरकार ने टाइमलाइन के साथ तैयारियां तेज कर दी हैं।

सरकार द्वारा ओबीसी आरक्षण से लेकर निकायों के परिसीमन के सभी काम 15 सितंबर से पहले पूरे कर लिए जाएंगे। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेज दिया जाएगा।

वहीं सरकार ने निकाय चुनाव से पहले अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ को नगर निगम बनाने की तैयारियां भी तेज कर दी है। नगर पालिका अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ को नगर निगम बनाने के लिए शासन ने जिलाधिकारी को पत्र भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  अपहरण या पॉलिटिकल प्लान? मुस्कुराते हुए मिले पांचों ‘गुमशुदा’ सदस्य

राज्य में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों का कार्यकाल पिछले साल 2 दिसंबर को पूरा हो गया था। छह माह यानी दो जून तक के लिए निकाय जिलाधिकारी (प्रशासकों) के हवाले हो गए थे। इस अवधि में चुनाव न होने के चलते सरकार ने तीन माह का समय और बढ़ा दिया था।

लेकिन इस सबके बीच हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने अंतिम टाइमलाइन तय कर ली है। हाईकोर्ट में मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख 13 अगस्त नियत की है।

राज्य में अक्टूबर के आखरी सप्ताह में निकाय चुनाव होंगे। इससे पहले 15 सितंबर तक ओबीसी आरक्षण लागू करने के लिए नियमावली का काम पूरा होगा। सरकार ने पिछले दिनों ओबीसी आरक्षण लागू करने के लिए एक्ट में संशोधन को मंजूरी दी थी। नियमावली का प्रस्ताव आगामी कैबिनेट में लाया जाएगा ताकि निर्धारित समय सीमा में ओबीसी आरक्षण लागू हो सके।

यह भी पढ़ें -  अपहरण या पॉलिटिकल प्लान? मुस्कुराते हुए मिले पांचों ‘गुमशुदा’ सदस्य

इधर, सचिव शहरी विकास नितेश झा ने बताया कि निर्धारित समय सीमा में निकाय चुनाव कराने के लिए तैयारी तेज कर दी गई हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
Ad