उत्तराखण्डक्राइम

उत्तराखंड: दुल्हन करती रही इंतजार! बारात नहीं आई तो पहुंची थाने..

धर्मनगरी हरिद्वार से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां शादी के मंडप में दुल्हन घंटों तक बरात के आने का इंतजार करती रही। लेकिन दूल्हा बारात लेकर नहीं आया। इसके बाद महिला थाने पहुंच गई और मंगेतर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। यह भी बताया कि वह गर्भवती है।

बताया जा रहा है कि महिला पहले से शादीशुदा है और उसका अपने पति से विवाद चल रहा है। इस कारण वह हरिद्वार के झबरेड़ा में किराये पर रहती है।

पुलिस के अनुसार महिला उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर की रहने वाली है। पति से विवाद के चलते वह झबरेड़ा कस्बे में किराये के मकान में रहती है। उसका एक बच्चा भी है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि यहां रहते हुए करीब दो साल पहले उसका परिचय मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के टांडा भनेड़ा निवासी एक युवक से हुआ। दोनों को आपस में प्रेम हो गया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: राजस्व कार्यों में निजी दखल पर डीएम की सख्त कार्रवाई! दो कानूनगो का डिमोशन..

महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं जिससे वह गर्भवती हो गई। गर्भवती होने पर उसने शादी के लिए दबाव बनाया। जिसके लिए युवक भी राजी हो गया।

लेकिन शनिवार दोपहर को महिला की बरात आने का इंतजार करती रही। बारात नहीं आई। बारात में।शामिल होने के लिए महिला के रिश्तेदार भी घर पर जमा हो गए थे। बरात आने का समय बीतने के बाद भी जब कोई नहीं पहुंचा तो महिला को चिंता हुई। उसने दूल्हे को फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद आया। अगले दिन रविवार को महिला अपने रिश्तेदारों के साथ झबरेड़ा थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी।

यह भी पढ़ें -  इंग्लैंड के प्रतिनिधियों सहित एफएओ टीम ने लालकुआं आँचल डेयरी का किया भ्रमण, आधुनिक व्यवस्थाओं की सराहना

वहीं झबरेड़ा थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। जांच की जा रही है, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad Ad Ad Ad