उत्तराखण्डबड़ी-खबरमठ-मंदिर

उत्तराखंड: इस दिन बंद होंगे चारधामों के कपाट..

Ad

उत्तराखंड के चार धामों के कपाट बंद होने की तिथि का ऐलान कर दिया गया है। आज शनिवार को विजय दशमी पर्व के मौके पर बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित हो गई है। आने वाली 17 नवंबर को मिथुन लग्न में रात 9 बजकर 7 मिनट पर विधि-विधान से के साथ भगवान बदरी विशाल मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे।

वहीं बाबा श्री केदरानाथ धाम के कपाट 3 नवंबर को परंपरागत रूप से पुरे विधि विधान के साथ बंद किए जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट दीपावली के पावन पर्व के बाद भैया दूज को बंद हो जाते है। इस बार भी केदारनाथ धाम के कपाट 3 नवंबर भैयादूज को सुबह 8.30 बजे बंद हो रहे है। इस दिन 3 नवंबर को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली पहले पड़ाव रामपुर ( निकट फाटा) को प्रस्थान करेगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार! पांच लोगों की थमी सांसे..


गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि की भी घोषणा हो गई है। यमुनोत्री धाम के कपाट भी भैया दूज के दिन ही बंद होगे। वहीं भैया दूज से एक दिन पहले अन्नकूट गोवर्धन पूजा के दिन गंगोत्री धाम के कपाट अभिजीत मुहूर्त में बंद किए जाएंगे। इस साल भैयादूज रविवार 3 नवंबर को यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 3 मिनट पर बंद हो रहे है और अन्नकूट गोवर्धन पूजा शनिवार 2 नवंबर को है। इस दिन गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 4 मिनट पर शुभ मुहूर्त में बंद हो रहे है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: 17 प्राइवेट स्कूलों को भेजा नोटिस! सही जवाब नहीं देने पर होगी मान्यता रद्द..

बता दें कि इस बार की चारधाम यात्रा 2024 की यात्रा 10 मई से शुरू हुई थी। तीन धामों यानी केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट 10 मई को खुले थे। वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई 2024 को खुले थे। अब एक महीने से कुछ दिन ज्यादा ही चारधाम यात्रा चलेगी।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0