उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: युवती और उसके दोस्त पर युवक ने लगाया अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करने का आरोप! केस दर्ज..

जिला ऊधम सिंह नगर के काशीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने युवती और उसके दोस्त पर अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने युवक की तहरीर युवती और उसके दोस्त के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार रामपुर निवासी एक युवक यहां एक फैक्टरी में नौकरी करता है। युवक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पहले उसको सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लड़की का मैसेज आया। उसने अपना नाम सीमा सिद्दीकी बताया बाद में धीरे-धीरे दोस्ती हो गई।

यह भी पढ़ें -  इंग्लैंड के प्रतिनिधियों सहित एफएओ टीम ने लालकुआं आँचल डेयरी का किया भ्रमण, आधुनिक व्यवस्थाओं की सराहना

बताया कि लगभग दो महीने पहले सीमा ने बताया कि उसकी तबीयत खराब है। वह उसे देखने के लिए घर आ जाए। वह घर गया तो सीमा ने उसे कोल्डड्रिंक पिलाई। जिससे वह बेहोश हो गया।

अब सीमा और उसका दोस्त अंकित चौधरी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये मांग रहे हैं। डर के चलते उसने दोनों को कई बार 10-10 हजार रुपये दिए। ये लोग लगातार रुपयों की मांग कर रहे है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: राजस्व कार्यों में निजी दखल पर डीएम की सख्त कार्रवाई! दो कानूनगो का डिमोशन..

इधर, प्रभारी कोतवाल अनिल जोशी ने बताया कि युवक की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश कर मामले की जांच भी चल रही है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad Ad Ad Ad