उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरवीडियोहल्द्वानी

उत्तराखंड: पति करता था चोरी पत्नी देती थी पहरा! पुलिस ने दबोचा.. देखिए वीडियो…

Ad

हल्द्वानी- लालकुआं कोतवाली पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए पति पत्नी को गिरफ्तार किया है। चोर दंपति दिल्ली के रहने वाले यहां किराए के मकान में रहते है। गिरफ्तार पति पत्नी से पुलिस ने चोरी का सामान सहित अन्य चोरी करने के औजार बरामद किए है।

चोरी की घटना का खुलास करते हुए सीओ संगीता ने बताया कि हल्दूचौड़ निवासी हेमचंद्र जोशी ने 4 मार्च और चंदन सिंह बिष्ट ने 18 अप्रैल को लालकुआं कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया था कि उनके घरों में चोरी हुई है। जिसमें गहने नकदी सहित कई सामान की चोरी हुई है। जिसके बाद खुलासे के लिए पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर टीम का गठन किया गया।

यह देखिए वीडियो…

पुलिस टीम ने क्षेत्र के लगभग 200 से 300 सीसीटीवी कैमरे को खंगाले और अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किया। मुखबिर की सूचना से पता चला कि बेरीपड़ाव स्थित महालक्ष्मी मंदिर के पास एक दंपति लोगों को बिना बिल के सोने के लॉकेट बेच रहा है हो सकता है हल्दूचौड़ क्षेत्र में हुई चोरियों में यह लोग शामिल हो सकते हैं। इसके बाद पुलिस ने महालक्ष्मी मंदिर के पास से पूर्वी दिल्ली के निवासी मुनेंद्र सिंह उर्फ निक्कू और उसकी पत्नी अनुष्का को पकड़ लिया और सख्ती से पूछताछ की। जिसके बाद दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: प्रशासन सख्त! वर्कशॉप लाइन और ठंडी सड़क पर चलाया अभियान..

मुनेन्द्र अपनी पत्नी के साथ हल्दूचौड़ के गोपीपुरम स्थित एक मकान में किराए पर रहता था और पंचायत घर के पास कपड़े की अस्थाई दुकान लगाई थी। दोनों पति-पत्नी फेरी करने के बहाने आस-पास के घरों की रेकी भी करते थे और जिन घरों में ताले लगे दिखते थे। उन्हें रात्रि में अपने पास रखे औजारों के माध्यम से तोड़कर घर में घुस जाते थे। चोरी की घटना के दौरान मुनेन्द्र की पत्नी बाहर निगरानी करती थी। जबकि वह खुद घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देता था। पुलिस ने दोनों के पास से चोरी किए गए सामान को बरामद किया है। जिसमें एक लैपटॉप भी शामिल है।

यह भी पढ़ें -  गांव स्तर तक योग अभियान चलाया जाए: सीएम धामी
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0