उत्तराखंडउत्तराखण्डपर्यटन-मौसमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: मौसम विभाग ने फिर दिया बड़ा अपडेट! जाने मौसम का पूर्वानुमान..

देहरादून- उत्तराखंड मौसम विभाग ने एक बार फिर मौसम को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राज्य में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। जिससे तापमान में भी इजाफा हो सकता है। वहीं शुक्रवार को पहाड़ी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने से लेकर हल्की बर्फबारी के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को राज्य में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। तेज धूप खिलने से तापमान में मामूली इजाफा हो सकता है। इसके साथ ही शुक्रवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाने के साथ ही हल्की बर्फबारी के आसार हैं। लेकिन 10 और 11 मार्च को मौसम फ‍िर करवट बदल सकता है। जिससे ठंड फिर लौट सकती है।

यह भी पढ़ें -  इंग्लैंड के प्रतिनिधियों सहित एफएओ टीम ने लालकुआं आँचल डेयरी का किया भ्रमण, आधुनिक व्यवस्थाओं की सराहना
What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0