उत्तराखंड : अब साइबर ठगों से ऐसे निपटेंगी पुलिस, तुरंत डायल करें ये नंबर…

उत्तराखंड में साइबर ठगी के मामलों पर रोकथाम के लिए नैनीताल पुलिस लगातार नई दिशा में काम कर रही है। साइबर क्राइम सेल इस तरह के अपराधों को लेकर जनता को जागरूक भी कर रही है। उत्तराखंड में भी साइबर ठगी के केस लगातार बढ़ रहे है। वहीं अब नैनीताल पुलिस की साइबर क्राइम सेल की टीम जो लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं उनकी तत्काल सूचना पर उन व्यक्तियों की तुरंत मदद भी कर रही है। और जो लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। ऐसे लोगों को साइबर सेल की टीम जागरूक करने का भी कार्य कर रही है। वही पुलिस अब साइबर ठगों से निपटने के लिए और साइबर अपराध पर रोक लगाने के लिए लगातर उच्च स्तर पर कार्य कर रही है।
यदि कोई आपको वीडियो कॉल कर ब्लैकमेल कर रहा है या कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है। तो नजदीकी साइबर थाना या साइबर क्राइम हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1930 पर सूचना दे सकता है, वही साइबर पुलिस की टीम ने जागरूक बने एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरूक करें इस पहल के साथ भी काम कर रही है।
साइबर क्राइम सीओ नितिन लोहानी ने बताया कि ज्यादातर लोग अब ठगी का शिकार हो रहे हैं। जिसके लिए नैनीताल जिले की साइबर सेल की टीम पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया जा रहा है। अगर आपके साथ साइबर क्राइम होता है। तो आप तुरंत साइबर नंबर 1930 पर कॉल करके जानकारी दे सकते हैं। और साइबर ठगी का शिकार होने से बच सकते हैं।
