उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: घर अंदर चल रहा था सैक्स रैकेट! तीन महिला समेत नौ गिरफ्तार

Ad

रुद्रपुर- घर के अंदर चल रहे सैक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। ऊधम सिंह नगर पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं पांच पीड़ित महिलाओं का रेस्क्यू पुलिस टीम द्वारा किया गया है। पीड़ितों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

जानकारी के मुताबिक एसएसपी ऊधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी के आदेश पर एंटी ह्यूमन ट्रेफ़िकिंग सेल प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ रविवार को थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक घर में छापेमारी की। जहां अनैतिक व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार! रिटायर्ड टीचर की मौत.. महिला घायल..

छापेमारी में पुलिस ने बताया कि यहां एक महिला द्वारा अपने घर में सैक्स रैकेट चलाया जा रहा था। छापेमारी में पुलिस टीम को घर के कमरों के अंदर कुछ महिला व पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। टीम ने देह व्यापार के आरोप में 6 पुरुषों 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया हैं। साथ ही मौके से 6500 रुपये की नगद व आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई हैं।

इधर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना ट्रांजिट कैम्प में संबंधित धाराओं के अंतर्गत अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 में मामला दर्ज किया है। वहीं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने 5 पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू कर उन्हें उनके परिजनो के सुपुर्द किया है।

यह भी पढ़ें -  केदारनाथ धाम में DJ बजाकर नाच गाना युवकों को पड़ा भारी! पवित्रता भंग करने पर मुकदमा दर्ज..
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0