उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: विजिलेंस के शिकंजे में फंसा एआरटीओ ऑफिस में तैनात वरिष्ठ सहायक!

कोटद्वार- कोटद्वार में एआरटीओ ऑफिस में विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ रिश्वत लेते वरिष्ठ सहायक एआरटीओ को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के आरोप में वरिष्ठ सहायक एआरटीओ महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। कर्मचारी पर तीन हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने ट्रक का चालान कर चालक से सात हजार रुपये लिए और चार हजार की रसीद काटी। विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के दफ्तर और आवास पर भी विजिलेंस टीम पहुंची है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: डीएम के निर्देश! शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में वृद्धजनों से लगातार पूछी जाएगी उनकी कुशलक्षेम.. हेल्प लाइन नंबर..

सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ सहायक महेन्द्र सिंह के खिलाफ लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। इस पर विजिलेंस ने ट्रैप टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद गुरुवार को टीम माैके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: कमिश्नर दीपक रावत ने ट्रांसपोर्ट नगर की व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा! अधिकारियों को दिए निर्देश..
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad