उत्तराखण्डपर्यटन-मौसमबड़ी-खबरमठ-मंदिर

उत्तराखंड : यमुनोत्री और बदरीनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी! देखिए खूबसूरत वीडियो…

देवभूमि उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में ठंड का आगाज हो चुका है। ठंड के आगाज के साथ ही सीजन की पहली बर्फबारी भी रिकॉर्ड की गई है। एक तरफ यहां यमुनोत्री धाम में सीजन की पहली बर्फबारी रिकॉर्ड की गई हैं। तो वहीं दूसरी तरफ विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में भी मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। यहां यमुनोत्री धाम और बदरीनाथ धाम में पंहुचे श्रद्धालु इस बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं।

वहीं बदरीनाथ धाम में तो बर्फ धीरे-धीरे जमने भी लगी है। तापमान भी माइनस से नीचे पंहुच गया है। प्रशासन ने बाकायदा यहां आने वाले श्रद्धालुओं को एडवाइजरी भी जारी की है। अगर आप भी यमुनोत्री धाम, बदरीनाथ धाम, केदारनाथ धाम या गंगोत्री धाम आ रहे है। तो मौसम की जानकारी जुटा कर ही यात्रा का प्लान बनाए। क्योंकि उत्तराखंड के इन इलाकों में बर्फ गिरते ही कड़ाके की ठंड होने लगी है।

वहीं श्रद्धालु सीजन की पहली बर्फबारी का लुत्फ उठाते नजर आ रहे है। जिसकी तस्वीरें भी सामने आई है। जिसमे आप देख सकते है कि किस तरह श्रद्धालु इसका आनंद उठा रहे हैं।

यह देखिए वीडियो…

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad Ad