उत्तराखण्डपर्यटन-मौसमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: अगले चार दिन रहेगा गर्मी का तांडव! जानें मौसम का पूर्वानुमान

देहरादून- मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिन मैदानी इलाकों में गर्मी पसीना छुड़ाएगी। क्योंकि राज्य में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। साथ ही तापमान सामान्य से ऊपर रहने के आसार है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले चार से पांच दिनों की अगर बात करें तो पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम साफ बना रहेगा। साथ ही राज्य में तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।

वहीं मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने कहा कि अधिकतम तापमान 37 डिग्री रह सकता है। 15 मई से उत्तराखंड में मौसम साफ रह सकता है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: बनभूलपुरा में पत्थर से कुचलकर पत्नी की हत्या करने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार! शक के चलते की थी हत्या..

सिंह ने कहा कि तापमान बढ़ने के साथ ही शासन प्रशासन को वनाग्नी की घटनाओं पर भी बारीकी से नजर रखने की जरूरत है। ताकि बढ़ते तापमान के साथ वनाग्नी की घटनाएं प्रदेश में फिर विकराल रूप न ले सके। हालांकि 20 मई से एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है।

उन्होंने बताया कि बुधवार और गुरुवार को मौसम बिल्कुल साफ रहने की संभावना है। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के मुताबिक चारधाम में अधिकतम तापमान 20 से 23 डिग्री तक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक जा सकता है। 15 और 16 मई को मौसम साफ रह अगला सकता है। 20 मई के बाद मौसम बदल सकता है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: 15 वर्षीय नाबालिक से दरिंदगी! बरेली के युवक पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad Ad