उत्तराखंड: बिल्कुल ठीक निकला कुट्टू का आटा! तो क्या भूत ने कर दिया बीमार?


देहरादून – आपने अक्सर एक साथ लोगों के बीमार होने के बात सुनी होगी। जिसकी अलग – अलग वजह होती हैं। ऐसी ही घटना पिछले दिनों उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हुई थी। जब व्रतों के दौरान अचानक से तीन सौ से ज्यादा लोग बीमार हो गए। लेकिन बीमार होने की जो वजह गिनाई गई जांच वो वजह निकलकर सामने नहीं आई।
दरअसल जिस कुट्टू के आटे में मिलावट की बात सामने आई थी। उसकी जांच रिपोर्ट हैरान करने वाली है। पिछले दिनों उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बड़ी संख्या में लोग व्रत के दौरान गुड्डू से बने हुए पकवान खाने के कारण बीमार हो गए थे। तकरीबन 300 से ज्यादा लोगों के एक साथ बीमार होने से प्रदेश में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री को भी कुट्टू के आते समेत अन्य चीजों की जांच के आदेश देने पड़े। मुख्यमंत्री के दखल के बाद जब मामला हाई प्रोफाइल हो चला तो जांच में भी तेजी आई।
जिस कुट्टू के आटे से लोगों के बीमार होने का दावा किया जा रहा था असल में वह लैब टेस्ट में सही पाया गया। यानी उसमें किसी तरह की मिलावट या खराबी नहीं थी। जो लोग इस आटे को खाने के बाद बीमार हुए थे उन लोगों के घर में मौजूद कुट्टू के आटे का सैंपल फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की तरफ से लिया गया था। कुल मिलाकर 24 सैंपल राजधानी देहरादून से कलेक्ट किए गए थे जिसमें से 22 सैंपल बिल्कुल ठीक निकले हैं। महज दो सैंपल ही फेल हुए हैं।
खास बात यह है कि जिस दुकानदार के परिजन बीमार पड़े थे उसका आता भी टेस्ट में सही पाया गया है। आटे में ना तो कोई फंगस पाई गई है और नहीं किसी तरह की मिलावट। कुट्टू के आटे के 24 में से जो दो सैंपल फेल हुए उसमें हल्के कीड़े पाए गए। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग भी हैरान है कि कैसे अचानक से इतने लोग बीमार हो गए। अब यह बीमारी रहस्य का विषय बन चुकी है। सवाल है क्या ये मास हिस्टीरिया तो नहीं या कोई अदृश्य शक्ति का कमाल है। जिसने इतने लोगों को अचानक बीमार कर दिया।