उत्तराखण्डपर्यटन-मौसमवीडियोहल्द्वानी

उत्तराखंड : जब उफनते नाले में फंसी 108 से जच्चा-बच्चा को निकाला, अटकी रही सांसे..देखें वीडियो…

Ad

लगातार 24 घंटे से हो रही बारिश ने फिर तबाही मचा रखी है। नदी नाले उफान पर आ गए हैं। जिससे पूरे नैनीताल जिले में जन जीवन अस्त व्यस्त है। पहाड़ों पर हो रही बरसात के चलते नदी नाले उफान पर है।

घटना देर रात की बताई जा रही है जहां हल्द्वानी-सितारगंज राष्ट्रीय राजमार्ग चोरगलिया के पास शेर नाला उफान पर आ गया। जिसमें सितारगंज से हल्द्वानी आ रही 108 सेवा नाले में फस गई। और चार जिंदगियां पर खतरा मंडराने लगा।

108 सेवा नाले में फंसते ही उसमें सवार लोगों की सांसें अटक गई गया। मौके पर स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से किसी तरह से गाड़ी में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। इसके बाद पानी कम होने पर 108 सेवा को बाहर निकल गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: पाकिस्तानी महिला के काशीपुर निवासी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज..

यह देखिए वीडियो…

बताया जा रहा है कि घटना आज रविवार की सुबह करीब 2:00 बजे का है जहां सितारगंज से एक गर्भवती महिला को हल्द्वानी अस्पताल लाया जा रहा था। जहां रास्ते में महिला ने 108 सेवा में बच्चों को जन्म दिया। जच्चा बच्चा के इलाज के लिए उनको हल्द्वानी ले जाया जा रहा था। इस दौरान जल्दी बाजी में 108 सेवा के  चालक ने वाहन नाले को पार करने लगा।

यह देखिए रेस्क्यू का वीडियो…1

चालक की लापरवाही के चलते पांच लोगों की जिंदगी दांव पर लग गई थी। गनीमत रही कि लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में सवार सभी लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया। वाहन से सभी लोगों को सुरक्षित निकालने के बाद गाड़ी में सवार मरीज और तीमारदार पुलिस और स्थानीय लोगों का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में नहीं है किसी तरह की रोक! हेली सेवा भी है संचालित..

यह देखिए रेस्क्यू का वीडियो…2

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0