उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: काठगोदाम में युवक पर धारदार चाकू से जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार.. वीडियो..

हल्द्वानी: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में काठगोदाम थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है।

घटना का विवरण
दिनांक 05 मार्च 2026 को वादिनी बच्ची देवी निवासी: राजपुरा, हल्द्वानी ने थाना काठगोदाम में तहरीर दी कि दो व्यक्तियों ने उनके पुत्र पर जान से मारने की नीयत से धारदार चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना चस्का रेस्टोरेंट, रेलवे स्टेशन के सामने, काठगोदाम में घटित हुई थी।

यह भी पढ़ें -  मुक्तेश्वर में बेलगाम निर्माण पर आयुक्त का डंडा, अवैध इमारतों की जांच के निर्देश

यह देखिए वीडियो..

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना काठगोदाम पर एफ.आई.आर. नंबर 23/26 ,धारा 109 (1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल एवं सीओ हल्द्वानीअमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। स्थानीय नागरिकों के सहयोग/पूछताछ और पुलिस की दबिश के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. विकास सिंह बिष्ट उर्फ गैड़ा (उम्र 18 वर्ष), निवासी- नवाबी रोड, हल्द्वानी।

2. एक विधि विवादित नाबालिग किशोर।

बरामदगी

पुलिस ने पूछताछ के दौरान नाबालिग आरोपी की निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल किया गया तेज धारदार चाकू बरामद कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  मुक्तेश्वर में बेलगाम निर्माण पर आयुक्त का डंडा, अवैध इमारतों की जांच के निर्देश

अभियुक्त विकास सिंह को गिरफ्तार किया गया और नाबालिग को संरक्षण में लेकर माननीय न्यायालय/जे.जे. बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम थाना काठगोदाम

▫️उ0नि0नीतू सिंह
▫️कानि0 सूरज सिंह
▫️कानि0 योगेश कुमार

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad Ad Ad Ad