उत्तराखण्डबड़ी-खबरराजनीतिहल्द्वानी

युवा प्रत्याशी प्रकाश जोशी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

हल्द्वानी- कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने शनिवार को नानकमत्ता, खटीमा और सितारगंज के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में शीश झुका कर और गुरु गुरुनानक देव जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके बाद डेरा पहुंचकर कारसेवा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह जी को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कहा कि बाबा तरसेम सिंह का सम्पूर्ण जीवन त्याग और समर्पण की गाथाओं से परिपूर्ण है। उनका असमय चले जाना सर्वसमाज के लिए अपूर्णीय क्षति है।

इस दौरान विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि जब डेरा प्रमुख ही सुरक्षित नही तो आम जनता कैसे सुरक्षित होगी। भाजपा राज मे कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो चुकी है।
खटीमा पहुँचने पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी के नेतृत्व में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी का जोरदार स्वागत किया। प्रकाश जोशी ने सर्वप्रथम शहीद पार्क पहुँच राज्य आंदोलन के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

उसके बाद खटीमा में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं से बात कर आगे की रणनीति बनाई।खटीमा में उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि कांग्रेस बेरोजगार युवाओं और प्रताड़ित किसानों की लड़ाई लड़ने का काम कर रही है और भाई प्रकाश जोशी मजबूती से इस लड़ाई को संसद में लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: CM धामी ने अपने परिवार के साथ किया वोट!

इसके बाद नानकमत्ता में नानकमत्ता विधायक गोपाल राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं संग बैठक कर चुनाव पर चर्चा हुई। विधायक गोपाल राणा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार हर जगह से आम जनता का खून चूसने पर उतारू है। नानकमत्ता मे भय और जंगलराज हावी है।

इसके बाद सितारगंज में नवतेज सिंह पाल के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेसियों ने महाराणा प्रताप चौक में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी का जोरदार स्वागत किया। सितारगंज नगर पालिका के निर्वतमान अध्यक्ष हरीश दुबे एवं पूर्व राज्य मंत्री अनवार अहमद ने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर प्रकाश जोशी के नेतृत्व पर भरोसा करते हुए कांग्रेस की सदस्यता ली। हरीश दुबे और अनवार अहमद ने कहा कि भाजपा चुने हुए जनप्रतिनिधियों को उनके अधिकार से वंचित कर उनका उत्पीड़िन करने पर व्यस्त है और जनता त्रस्त है।

नवतेज पाल ने कहा कि सितारगंज सिडकुल मे ठेकेदारी के नाम पर स्थानीय युवाओं की क्षमताओं का पूर्णरूप से शोषण हो रहा है। किसान अपने अस्तित्व के लिए खेत छोड़ कर सड़को पर उतरने को मजबूर है। इसके बाद किच्छा विधानसभा में चुनावी कार्यालय उद्घाटन किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी द्वारा किया गया।

पूर्व विधायक संजीव आर्य ने कहा कि निर्वतमान सांसद ने रक्षा राज्य मंत्री रहते हुए अग्निवीर योजना के विरोध में एक शब्द नही बोला यह युवाओं के प्रति उनकी उदासीनता को दर्शाता है। जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि आज कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी से मिलकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व जोश का संचार हुआ है और इसका असर हमे चुनाव मे देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल: प्रथम चरण में जिले के चारों विकासखंडों में हुआ 70.43% मतदान!

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, पूर्व जिलापंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, रवीश भटनागर (नगर अध्यक्ष खटीमा), ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चंद, पीसीसी सदस्य बॉबी राठौर, नानकमत्ता नगर अध्यक्ष सरताज सिंह निक्कू, युथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, यूथ कॉंग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्र आर्या, महिला जिला अध्यक्ष रेखा सोनकर, लीला चंद्रा, पीसीसी राजू सोनकर, सितारगंज नगर अध्यक्ष सरताज अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष हरप्रीत सिंह, राम नगीना, बिपिन खोलिया, राम भरोसे, हरपाल सिंह पूर्व मंडी अध्यक्ष, गौरव बेहड़ (विधायक प्रतिनिधि), नगर अध्यक्ष बबलू चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी, विनोद कोरंगा, दर्शन कोली, विक्रम कोरंगा, प्रवेश कुरैसी, गुलशन व नीरज तिवारी आदि ने कांग्रेस की मजबूती के संकल्प लेकर घर-घर जाकर प्रचार करने का जिम्मा लिया।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad