उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: बहन घर जाने के लिए घर से निकली 16 साल की नाबालिग लापता! तलाश शुरू…

हल्द्वानी- कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिक लड़की लापता हो गई। 16 साल की नाबालिग बहन के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन ना तो वह बहन के घर पहुंची और ना ही घर वापस लौट कर आई। जिसके बाद काफी खोजबीन करने के बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे, और गुमशुदगी दर्ज कराई है।

परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर के अनुसार नाबालिग 3 जून को बहन के घर गोरापड़ाव हाथीखाल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन न तो वह बहन के घर पहुंची और न ही वापस अपने घर लौटी। परिजनों ने देर रात तक रिश्तेदारों व अन्य जगहों पर काफी खोजबीन की पर नाबालिग का कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद उन्होंने पुलिस से तलाश करने की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: 150 CCTV कैमरे खंगाले, चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 13 लाख की ज्वैलरी व नगदी बरामद..

इधर, कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि 16 वर्षीय तीनपानी निवासी नाबालिग के पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने नाबालिग को शीघ्र बरामद करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें -  पायलट बाबा आश्रम में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की नगदी बरामद..
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
Ad Ad Ad Ad