उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी लगाने के नाम पर 26 लाख 55 हजार की ठगी! महिला गिरफ्तार..

देहरादून- सचिवालय में नौकरी लगाने के नाम पर युवक से 26 लाख 55 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने वाली महिला आरोपी को देहरादून पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। महिला पर पहले भी ठगी के मामले दर्ज है।

पुलिस के अनुसार नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस को पीड़ित अमित कुमार, निवासी ऋषिकेश ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रविकांता शर्मा उर्फ रविकांता कोटियाल नाम की महिला ने सचिवालय में समीक्षा अधिकारी पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 26.55 लाख रुपये ठग लिए है। इतना ही नहीं, महिला ने युवक को फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया। जांच के दौरान नियुक्ति पत्र फर्जी निकला, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा.. खाई में गिरी मैक्स! दो सगी बहनों समेत आठ की मौत, छह घायल...

बताया जा रहा है कि आरोपी महिला रविकांता शर्मा उर्फ रविकांता कोटियाल (59 वर्ष) आयुर्वेदिक विभाग नरेंद्र नगर में प्रधान सहायक के पद पर तैनात है। पुलिस ने बताया कि महिला के विरुद्ध नौकरी के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर पैसे हड़पने के करीब 3 अभियोग पंजीकृत है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: 12वीं पास युवक के प्यार में दीवानी इंजीनियरिंग की छात्रा कनाडा से पहुंची रामनगर..
What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad