उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

बनभूलपुरा कांड में पथराव करने वाली 5 मुस्लिम महिलाएं गिरफ्तार! देखें वीडियो…

हल्द्वानी शहर में 8 फरवरी को हिंसा हुई थी और लगातार पुलिस दंगाइयों को गिरफ्तार करने का काम कर रही है। पुलिस ने अभी तक 89 दंगाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि 89 दंगाइयों में से 5 महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि ये वही महिलाएं हैं जो पुलिस की गाड़ियों, पुलिस के जवानों, नगर निगम के कर्मचारी और प्रशासन टीम पर पथराव कर रही थी। इन महिलाओं को चिन्हित कर इनको गिरफ्तार करने का काम पुलिस द्वारा किया गया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: इंदिरा नगर के निवासियों ने की महापौर से मुलाकात.. रखी यह बात…

इन महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

1. शहनाज पत्नी स्व० जमील अहमद उम्र-45 वर्ष निवासी बनभूलपुरा देखरेख चौकी से तीसरी बन्द गली मलिक का बीचा थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।

2. सोनी पत्नी नाजिम मिकरानी उम्र 33 वर्ष निवासी मलिक का बगीचा थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।

3. शमशीर पुत्री स्व० ज़मील अहमद उम्र-25 वर्ष निवासी तीसरी बन्द गली मलिक का बीचा थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।

4. सलमा पत्नी नफीस अहमद उम्र- 50 वर्ष निवासी बनभूलपुरा देखरेख चौकी के पास मलिक का बगीचा थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: इंदिरा नगर के निवासियों ने की महापौर से मुलाकात.. रखी यह बात…

5. रेशमा पत्नी मौ० यामीन निवासी इन्द्रानगर मौहम्मदी मस्जिद के सामने थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल, उम्र-45 वर्ष।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
1
+1
1
+1
0
+1
0
Ad Ad Ad Ad