उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

छत पर कपड़े सुखाने गई महिला को लगा करंट! मौत..

हल्द्वानी- छत पर कपड़े सुखाने गई महिला करंट की चपेट में आ गई। जिसके बाद आनन फानन में परिजन गंभीर अवस्था में महिला को लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस के अनुसार महिला सितारगंज, बालाजी एक्सटेंशन निवासी 40 वर्षीय नाजमी पत्नी मतीन अली रविवार को बारिश रुकने के बाद छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई थी। इस दौरान बारिश से छत पूरी तरह गीली थी।

वहीं महिला ने जैसे ही गीले कपड़े सुखाने शुरू किए तो एक कपड़ा छत के पास से गुजरे रहे बिजली के तार से टकरा गया और महिला करंट की चपेट में आ गई। कुछ देर बाद परिजन छत पर पहुंचे तो नाजमी बेसुध पड़ी थी।

जिसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे लेकर पास के अस्पताल पहुंचे। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर आए और यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad