उत्तराखण्डक्राइमवीडियो

ऊधमसिंह नगर में बन रहे थे आतंकियों के फर्जी डॉक्यूमेंट! पकड़े गए तो हुआ ये खुलासा.. देखें वीडियो…

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में रहने वाले दो बदमाशों का खतरनाक आतंकी कनेक्शन सामने आया है। उत्तराखंड एसटीएफ ने इनकी गिरफ्तारी की है। जिसके बाद बड़े खुलासे हुए हैं। ये दोनों बदमाश आतंकियों को फर्जी डॉक्यूमेंट बनाकर देते थे।

एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 सितंबर को जम्मू कश्मीर पुलिस ने दो आतंकियों को रामबन जिले में 34 किलो हीरोइन के साथ गिरफ्तार कर एक नार्को आतंकी मॉडल का पर्दाफाश किया था।
जिसकी जांच में यह भी पता चला कि इनके फर्जी डॉक्यूमेंट ऊधमसिंह नगर उत्तराखंड से बने हैं। इसके बाद जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाते हुए दो बदमाशों को रुद्रपुर यूएस नगर से गिरफ्तार किया।

वहीं पकड़े गए बदमाशों की पहचान कृष्ण पाल निवासी पैपुरा तहसील बिलासपुर जिला रामपुर यूपी और दूसरा दीपचंद निवासी पैपुरा तहसील बिलासपुर यूपी के रूप में हुई है। उनके पास से प्रिंटर कैंसल्ड पासपोर्ट, हार्ड डिस्क, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, चेक बुक, इंश्योरेंस सर्टिफिकेट, पासपोर्ट कवर, ड्राइविंग लाइसेंस सहित भारी मात्रा में अन्य डॉक्यूमेंट बरामद हुए हैं।

ऐसे हुआ था खुलासा…

बता दें कि रामबन जिले में आतंकियों से बरामद हीरोइन उत्तरी कश्मीर से पंजाब लाई जा रही थी। शुरुआती जांच में पता लगा कि हीरोइन सीमा पार पाकिस्तान से लाई जा रही थी और पकड़े गए तस्करों ने तलाशी के दौरान चेकिंग से बचने के लिए फर्जी डॉक्यूमेंट व फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया था। जो ऊधमसिंह नगर में बनाए गए थे। कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आतंकियों के पंजाब स्थित मकान से फर्जी नंबर प्लेट सहित कई फर्जी डॉक्यूमेंट, नकली पासपोर्ट, साढ़े पांच करोड रुपए व एक रिवॉल्वर बरामद किया था।

यह देखिए वीडियो…

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
2
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad