उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबर

नैनीताल में टू-व्हीलर प्रवेश शुल्क पर बवाल! कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रुकवाई वसूली..

नैनीताल में नगर पालिका की ओर से नैनीताल जिले (UK-04) के बाहर के दोपहिया वाहनों पर 100 प्रवेश शुल्क (चुंगी) लागू करते ही विवाद खड़ा हो गया। बुधवार रात से शुरू हुई वसूली का अधिवक्ताओं, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध किया। फांसी गधेरा चुंगी पर हंगामे के बाद दोपहिया वाहनों से वसूली फिलहाल रोक दी गई।

नई चुंगी व्यवस्था क्या है?
UK-04 के अलावा अन्य दोपहिया वाहनों पर ₹100 प्रवेश शुल्क।
UK-04 नंबर वाले दोपहिया वाहन शुल्क से मुक्त।
स्थानीय चारपहिया वाहनों पर ₹200 और बाहरी चारपहिया व अन्य वाहनों पर ₹300 प्रवेश शुल्क।
शहर के तीनों प्रमुख प्रवेश द्वारों पर जल्द FASTag आधारित वसूली की भी तैयारी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: सड़क पार कर रहे 77 वर्षीय बुजुर्ग को दूध से भरे कैंटर ने मारी टक्कर.. मौत...

विवाद क्यों हुआ?
अधिवक्ताओं और स्थानीय व्यापारियों ने इसे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताते हुए विरोध शुरू कर दिया। फांसी गधेरा चुंगी पर अधिवक्ताओं के विरोध के बाद माहौल गर्मा गया और दोपहिया वाहनों से वसूली रोकनी पड़ी।

ठेकेदार कंपनी का कहना है कि नगर पालिका के उपनियमों और टेंडर की शर्तों के अनुसार ही शुल्क वसूला जा रहा है।

शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मामले का संज्ञान लेते हुए नगर पालिका नैनीताल के अधिशासी अधिकारी (ईओ) से बातचीत की और दोपहिया वाहनों से शुल्क वसूली तत्काल रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें -  कोर्ट फीस के नाम पर रिश्वतखोरी का खेल बेनकाब, बाजपुर कोर्ट का नायब नाजिर रंगेहाथ गिरफ्तार..

आपकी राय क्या है?
क्या नैनीताल में बाहरी दोपहिया वाहनों पर ₹100 प्रवेश शुल्क उचित है या इसे पूरी तरह वापस लिया जाना चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad