उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

भीमताल: रेत से भरा डंपर भीमताल झील में गिरा! ड्राइवर की मौत..

Ad

देर रात भीमताल झील में डंपर जा गिरा। जिसमें ड्राइवर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात करीब 12 बजे एक रेते से भरा डंपर अनियंत्रित होकर भीमताल झील में जा गिरा। हादसे में डंपर चालक 28 वर्षीय राहुल कुमार पुत्र कैलाश चंद्र निवासी चौरलेख धारी ब्लॉक की मौत हो गई। काफी देर तक वाहन में फंसे रहने से उसकी मौत हो गई। राहुल अपने पीछे पत्नी, दो बच्चों को छोड़ गया।

भीमताल झील के पास सिंचाई विभाग की सुरक्षा रेलिंग जगह-जगह टूटी हुई है। कई जगहों की रेलिंग बोट स्टैंड द्वार तोड़ दी गई हैं। भीमताल के डांट, तल्लीताल और तिकोनिया चौराहे के पास रेलिंग को तोड़कर बोट स्टैंड खोल दिए गए हैं। शनिवार देर रात डंपर झील में जा गिरा। जिसमें चालक की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: ट्रक के पीछे जा घुसी कार! एक की मौत.. तीन घायल..

लोगों का कहना है कि रेलिंग होती, तो शायद चालक की जान बच जाती। लोनिवि के जेई कमल पाठक ने बताया रेलिंग सिंचाई विभाग की है। नई रेलिंग के लिए विभाग से एनओसी ले ली गई है। सुरक्षा रेलिंग के लिए शासन को एक करोड़ का प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: चार धाम यात्रा शुरू..
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1