
नैनीताल:- आज भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लाक के ग्राम सभा दुदली के पास टैक्सी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई मै गिरने से दुदली निवासी लता देवी(40) पत्नी दिनेश चंद्र शर्मा,व हरीश चंद्र बेलवाल(35) पुत्र भैरब दत्त बेलवाल 2 लोगो की मृत्यु हो गई! और दिनेश चंद्र48 पुत्र तिलोचन, कमल शर्मा (23) पुत्र विपिन चंद्र, नेहा बेलवाल( 17)पुत्री हरीश चंद्र बेलवाल,सुभाष बेलवाल (13)पुत्र हरीश चंद्र बेलवाल 4 लोगो के धायल हो गए है।
जिला पंचायत सदस्य नानू प्रकाश चंद्र व अन्य ने जिसकी सुचना भीमताल से विधायक व कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा को दी! मंत्री कैड़ा ने जिलाधिकारी नैनीताल, पुलिस प्रशासन व cmo नैनीताल से वार्ता कर घटना की जानकरी दी! मंत्री कैड़ा ने पुलिस प्रशासन को मौक़े पर पहुंचने को कहा!
मंत्री कैड़ा जिलाधिकारी नैनीताल से मृतको का पोस्ट मार्टम पदमपुरी हॉस्पिटल मै ही कराने मृतको के परिजनों को मुवावजा देने व घायलों को मुवावजा देने व उचित उपचार करने के निर्देश दिए! मंत्री के निर्देश के बाद मृतको का पोस्टमार्टम पदमपूरी अस्पताल मै ही किया गया! घायलों को उपचार हेतु हल्द्वानी सुशील तिवारी हॉस्पिटल भेज दिया है मंत्री ने डाक्टरो को घायलों का उचित उपचार करने के निर्देश दिए है!
मंत्री कैड़ा ने कहा जिला प्रशासन से मृतको के परिजनों व घायलों को मुवावजा दिया जायेगा! मंत्री कैड़ा ने गहरा दुख व्यक्त कर मृतको के परिजनों के प्रति अपनी सवेदना व्यक्त की है मंत्री कैड़ा ने कहा इस दुख की घड़ी मै परिजनों के साथ खड़ा हु! हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है!






