उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरराजनीतिहल्द्वानी

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करे केंद्र सरकार: गौ रक्षक हल्द्वानी

संपूर्ण भारत देश में गौ सम्मान आह्वाहन अभियान के अंतर्गत हल्द्वानी में सौंपा मांग पत्र

हल्द्वानी: संपूर्ण भारत देश में चल रहे “गौ सम्मान आह्वाहन अभियान” के अंतर्गत सोमवार को महानगर हल्द्वानी में हिंदूवादी संगठनों एवं शिव सेना द्वारा गौ माता को “राष्ट्र माता” घोषित करने हेतु केंद्र सरकार को मांग पत्र प्रेषित किया गया।

इस अवसर पर शिव सेना प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर ने कहा, “पूर्व में गौ माता की रक्षा हेतु हम पर मुकदमे लगे, परंतु हमने गौकशी करने वालों को सबक सिखाया। मुकदमों के डर से हम शासन-प्रशासन के आगे नहीं झुके और न झुकेंगे।”

यह भी पढ़ें -  नैनीताल: धारी ब्लाक के दुदली हादसा! गाड़ी गिरने से 2 की मौत, 4 घायल.. मंत्री कैड़ा ने डीएम को मुआवजा देने के दिए निर्देश..

गौ रक्षक जोगेंद्र राणा ने कहा, “गौ माता ही हिंदू धर्म की नींव है। बिना गौ माता के कोई भी धार्मिक कार्य पूर्ण नहीं होता।”गौ रक्षकों ने कहा कि हिंदू धर्म की आस्था का केंद्र गौ माता है। 16 संस्कार गौ माता के बिना अधूरे हैं। धार्मिक अनुष्ठान गौ माता के बिना सफल नहीं हो सकते। केंद्र सरकार हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए गौ माता को अविलंब राष्ट्र माता का दर्जा दे, जिससे गौ माता की दुर्गति रुक सके।

इस अभियान में शिव सेना प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर, जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता,कार्यकारिणी अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महानगर सचिव पुरुषोत्तम सिंह, महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद आर्या, मीडिया प्रभारी अभिषेक कश्यप सहित दर्जनों गौ रक्षक व शिव सैनिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल: धारी ब्लाक के दुदली हादसा! गाड़ी गिरने से 2 की मौत, 4 घायल.. मंत्री कैड़ा ने डीएम को मुआवजा देने के दिए निर्देश..
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad