उत्तराखण्डबड़ी-खबर

भीमताल : दो महिलाओं को अपना निवाला बना चुके तेंदुए के पकड़ने तक स्कूल रहेंगे बंद, डीएम ने दिए निर्देश…

Ad

नैनीताल वन प्रभाग के बढ़ोन और चौघड़ रेंज में तेंदुए का आतंक लगातार जारी है। पिछले तीन दिनों में तेंदुए ने दो महिलाओं को अपना निवाला बना लिया है। डीएम नैनीताल में संबंधित रेंजों के स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।

डीएम ने जो आदेश जारी किया है उसमें कहा गया है कि जब तक गुलदार को वन विभाग द्वारा ट्रॅकुलाइज नहीं कर लिया जाता तब तक सभी स्कूल बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए बंद रहेंगे। वहीं वन विभाग ने सुरक्षा को देखते हुए वन क्षेत्र में ग्रस्त के लिए 50 से 60 कार्मिकों को लगाया गया है। फॉरेस्ट, एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर है।

यह भी पढ़ें -  जनता दरबार में सीएम धामी ने सुनी लोगों की समस्याएं! शीघ्र समाधान के दिए निर्देश..

बता दें कि भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत में तेंदुए का आतंक लगातार जारी है। तेंदुए ने आज एक और महिला को अपना निवाला बना लिया।

महिला की पहचान पुष्पा देवी के रूप में हुई है। जमरानी छोटा कैलाश मार्ग पर पिनरों गाँव के पास तेंदुए ने महिला पर हमला किया है। लगातार हो रहे तेंदुए के हमले से ग्रामीण आक्रोशित हैं। वन विभाग की लापरवाही ग्रामीणों पर भारी पड़ती जा रही है।

इससे पहले भीमताल ब्लॉक ग्राम की पंचायत मलुवाताल के तोक कसाइल इलाके में गुरूवार देर शाम एक महिला को तेंदुए ने हमला कर मार डाला था। जिसके बाद मृतक महिला के साथ मौजूद दूसरी महिला और बच्चे ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थी के लिए स्क्रूटनी फॉर्म भरने की डेट जारी! ऐसे करें आवेदन..

जानकारी के मुताबिक इंदिरा देवी (35) पत्नी मोहन बेलवाल जानवरों के लिए चारा लेने के लिए जंगल में गई थी। इस दौरान घात लगए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। इस से पहले कि महिला अपने बचाव के लिए भाग पाती तेंदुए ने उसे अपना निवाला बना लिया।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0