उत्तराखण्डपर्यटन-मौसमबड़ी-खबरमठ-मंदिर

अल्मोड़ा पहुंच कर पूर्व कैप्टन धोनी ने की अपने ईष्ट देव की पूजा…

अल्मोड़ा- इंडिया टीम के पूर्व कैप्टन Cool महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा के साथ आज बुधवार को दोपहर करीब 11 बजे अपने पैतृक गांव पहुंचे। यहां गांव ल्वाली अल्मोड़ा पहुंचते ही ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। महेंद्र सिंह धोनी व उनकी पत्नी ने गांव में पहुंच कर मंदिर में अपने ईष्ट देव की पूजा अर्चना की।

धोनी जैसे ही अपने गांव पहुंचे तो उन्हें देख ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिसके बाद धोनी ग्रामीणों के साथ अपने पैतृक आवास पहुंचे।

ग्राम प्रधान दिनेश सिंह धोनी ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी व उनकी पत्नी साक्षी गांव पहुंचे है। उन्होंने गांव के हरज्यू मंदिर में गुरु गोरखनाथ की पूजा अर्चना की।

ग्राम प्रधान दिनेश सिंह धोनी ने यह भी बताया कि महेंद्र सिंह धोनी इससे पहले अपने परिजनों के साथ 2003 में गांव आए थे। 20 साल बाद वह दोबारा गांव आए है। उन्होंने बताया कि इस दौरान ग्रामीणों ने उनसे बातचीत की और सेल्फी भी खिचवाई है। 20 नवंबर को धोनी वापस दिल्ली रवाना हो जाएंगे। पंतनगर एयरपोर्ट में इंडिगो की फ्लाइट में उनका दिल्ली जाने का टिकट बुक है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad