उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: बनभूलपुरा हिंसा के आरोपी जेल में कर रहे थे खुराफात! पुलिस ने भेजा यहां…

हल्द्वानी- हल्द्वानी उप करागार (जेल) में बंद बनभूलपुरा हिंसा मामले के छह आरोपियों को खुराफात करने पर तीन आरोपियों को हरिद्वार जेल और तीन को अल्मोड़ा जेल में शिफ्ट किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक इन छह आरोपियों ने बीते दिनों हल्द्वानी जेल में हुए एक मामूली से विवाद को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की थी। 26 जुलाई को हिंसा के दो आरोपियों का एक अन्य बंदी से विवाद हो गया था। पसीने की बदबू आने और दाढ़ी काटने के मामले में हल्द्वानी उप कारागार में जमकर विवाद हुआ था। 29 जुलाई को इन्हीं हिंसा के आरोपियों ने मामले का सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की थी।

हिंसा के आरोपियों ने एक बंदी रक्षक पर अभद्र भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। इस मामले की गाज बंदी रक्षक पर भी गिरी और उसकी ड्यूटी एक माह के लिए कारागार द्वार पर लगा दी गई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: कार का पीछा कर फायरिंग! चार लोगों पर FIR दर्ज..

इसके बाद जेल में हुए विवाद के दौरान बंदियों से लाठी फटकारने और विवाद की जानकारी उच्चाधिकारियों न देने के आरोप में बंदी रक्षक का भी पौड़ी उप कारागार में ट्रांसफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि शिफ्ट होने वाले छह आरोपी वही हैं, जिन्होंने विवाद को बढ़वा देते हुए जेल के अंदर व बाहर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी।

इधर, यह भी बताया जा रहा है कि आईजी जेल विमला गुंज्याल के निर्देश पर इन छह आरोपियों को दूसरी जेलों में सोमवार सुबह शिफ्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: पहाड़ियों पर दिए विवादित बयान पर कांग्रेसियों का फूटा गुस्सा! मंत्री प्रेमचंद का फूंका पुतला..

बता दें कि आठ फरवरी को हल्द्वानी के बनभूलपुरा में भड़की हिंसा के आरोपी शाहदाब, सुलेमान और जावेद को हरिद्वार और रिजवान, समीर और सलमान को सोमवार को अल्मोड़ा जेल में शिफ्ट किया गया। जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने इसकी पुष्टि की है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0