उत्तराखण्डहल्द्वानी

हल्द्वानी: हाईवे देखने निकले कमिश्नर, लोग बोले मुआवजा तो दिला दीजिए साहब!

हल्द्वानी- कमिश्नर दीपक रावत ने मंगलवार को तीनपानी बाईपास, मोटाहल्दू क्षेत्र में एनएचएआई के द्वारा किए जा रहे हाईवे के कार्यों का निरीक्षण किया।
   
तीनपानी बाईपास पर एनएचएआई के द्वारा रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज में ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने के कारण लोगों के घरों, खेतों में बारिश का पानी आने की शिकायत पर कमिश्नर रावत ने मौके पर स्थलीय निरीक्षण कर प्रोजेक्ट मैनेजर एनएचएआई, जल निगम, सिंचाई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के पानी के ड्रेनेज के लिए सिस्टम बनाए जांए।

साथ ही उन्होने कहा जो सर्विस मार्ग बन रहा है वहां पर नहर की चौडाई को बढाया जाए और उस पानी को अन्यत्र छोडा जाए जिससे लोगां के घरों एव फसलों को नुकसान से बचाया जा सके। इसके लिए कमिश्नर रावत ने सिंचाई, एनएचएआइ एवं जल निगम के अधिकारियों को प्लानिंग के तहत कार्य कर जल निकासी की सिस्टम को सही व्यवस्था के तहत करने के निर्देश दिये।

लोग बोले मुआवजा नहीं मिला है साहब
  
क्षेत्रवासियों द्वारा बताया गया किया कि उनकी भूमि का अधिग्रहण कर लिया है लेकिन मुआवजा नहीं मिला। कमिश्नर ने कहा सभी को भूमि का मुआवजा शीघ्र दिया जायेगा। उन्होने इसके लिए एनएचएआई के अधिकारियो को निर्देशित किया है कि क्षेत्रवासियों की समस्या का समाधान शीघ्र किया जाए। उन्होंने कहा पूर्व में ड्रेनेज का प्रस्ताव नहीं था। आबादी बढने से ड्रेनेज की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसके लिए ड्रेनेज के प्रस्ताव भेज दिए है। जल्द ही जल निकासी की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी।
  
निरीक्षण के दौरान विधायक डा. मोहन सिंह बिष्ट, मुख्य अभियंता सिचाई संजय शुक्ल, प्रोजेक्ट मैनेजर एनएचएआई विकास मित्तल, तहसीलदार सचिन कुमार के साथ ही क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad