उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

हल्द्वानी: फेमस होने के चक्कर में हाईवे पर अर्धनग्न होकर बाइक से स्टंट करना युवक को पड़ा भारी! देखिए वीडियो..

हल्द्वानी- सोशल मीडिया पर फेमस होने और लाइक्स के लालच ने युवक को थाने पहुंचा दिया। हल्द्वानी नैनीताल रोड में शर्ट उतार कर अर्धनग्न अवस्था में बाइक FZ15 संख्या UK 04 AN 5723 से स्टंट करने पर नैनीताल पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। वायरल वीडियो की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी राजेश यादव ने कार्यवाही करते हुए बाइक चालक का पता लगाकर चालक श्याम सिंह निवासी तोला रैकूनी रीठासाहिब को पकड़ कर थाने लाया गया।

युवक ने बताया कि सोशल मीडिया पर लाइक्स के लालच में बाईक से स्टंट किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक सवार के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा में कार्यवाही कर बाइक सीज किया। और चालक को भविष्य में ऐसी गलती न करने हिदायत दी है।

यह देखिए वीडियो…

नैनीताल पुलिस ने की अपील- युवाओं से अपील की है कि वे यातायात नियमो का पालन करें। नशे में वाहन न चलाएं एवं स्टंटबाजी न करें, मर्यादा में रहें। नियमों का पालन करें जिससे स्वयं भी सुरक्षित रहेंगे और सड़क पर चलने वाले अन्य लोग भी चालक भी सुरक्षित रहेंगे। “ख़तरनाक करतब (स्टंट) आपको अस्पताल भेज सकता है और जेल भी भेज सकता है”।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad