उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी
हल्द्वानी : भव्य होगा ईजा बैंणी महोत्सव, LOGO लांच…
![](https://uttarakhanddigital.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231126-WA0005.jpg)
हल्द्वानी में 30 नवंबर को एमबी इंटर कालेज परिसर में ईजा बैंणी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ईजा बैणी महोत्सव का LOGO डीएम नैनीताल और जिले के अधिकारियों ने लांच किया। इस कार्यक्रम के दौरान नैनीताल जिले की 713 करोड़ की 259 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जायेगा।
![](https://uttarakhanddigital.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231126-WA0003-1024x1024.jpg)
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रभारी मंत्री रेखा आर्य सहित जिले के सभी विधायक भी मौजूद रहेंगे। डीएम नैनीताल ने कहा की उत्तराखंड की मातृ शक्ति व लोक कला, हस्त कला और स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में 13 जिलों के 26 उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके अलावा GI टैग वाले उत्पादों को भी यहां दिखाया जायेगा। महिला उद्यमियों के द्वारा उत्पादित उत्पादों का सजीव चित्रण दिखाया जायेगा।
What’s your Reaction?
+1
+1
+1
+1
+1
+1