उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: एसपी क्राइम का नोटिस देख खौले पत्रकार! डीआईजी से मिले..

हल्द्वानी के पत्रकारों ने आज नैनीताल के एसपी क्राइम हरबंश सिंह द्वारा अनावश्यक नोटिस देकर पत्रकारों में भय का माहौल पैदा किए जाने के खिलाफ, डीआईजी कुमाऊं से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। साथ ही एसपी क्राइम द्वारा पत्रकारों का दमन किए जाने के इस कृत्य की घोर निंदा की।

पत्रकारों द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि नैनीताल के एसएसपी पिछले लंबे समय से नैनीताल जिले के पत्रकारों के ऊपर विभिन्न प्रकार के दबाव व अनर्गल, अनावश्यक नोटिस भेजकर उनका दमन करने और भय का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

महोदय ताजा घटना विगत 12 अगस्त की है जब शहर में एक क्राइम की खबर के इंटरव्यू लिए जाने के लिए पत्रकारों द्वारा अधिकारियों के न मिलने पर अपने मीडिया ग्रुप में कुछ सामान्य सी बातें लिखी गई। जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बेवजह पत्रकारों के दमन करने और उनके ऊपर भय का माहौल बनाने की दृष्टि से अनावश्यक नोटिस दिया गया। यह कोई पहली घटना नहीं है इससे पूर्व भी कई पत्रकारों को दबाव में लेने के लिए इस प्रकार के नोटिस दिए जाते रहे हैं। महोदय हम इस ज्ञापन के माध्यम से आपको अवगत कराना चाहते हैं की अभिव्यक्ति की आजादी और लोकतंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पत्रकारों के ऊपर इस तरह की दमनकारी नीति का हम घोर विरोध करते हैं और उनके इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: इंदिरा नगर के निवासियों ने की महापौर से मुलाकात.. रखी यह बात…

महोदय हम आपसे निवेदन करते हैं कि जनपद नैनीताल में पत्रकारों के उत्पीड़न या उन पर दबाव बनाने के इस तरह के प्रयास के खिलाफ जनपद के साथ ही पूरे प्रदेश के पत्रकारों में भारी आक्रोश है। लिहाजा हम जनपद के सभी पत्रकार संबंधित मामले में आपसे कार्रवाई किए जाने का आग्रह करते हैं। अन्यथा प्रदेश के हर जनपद में सभी पत्रकार एसपी क्राइम के इस व्यवहार और पत्रकारों के बीच भय का माहौल बनाने के इस कृत्य के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: इंदिरा नगर के निवासियों ने की महापौर से मुलाकात.. रखी यह बात…

ज्ञापन देने वालों में, वरिष्ठ पत्रकार चंद्रेश पांडे, अंकुर शर्मा, हरीश पांडे, शैलेंद्र नेगी, योगेश शर्मा, गीतेश त्रिपाठी, दिनेश पांडे, हर्ष रावत, अमित चौधरी, अंकित साह, भावनाथ पंडित, राहुल दरमवाल, अजहर सिद्दीकी, दीपक अधिकारी, ऋषि कपूर, श्रुति तिवारी, वंदना आर्य, नेहा पाल, रक्षित टंडन, अरकम सिद्दीकी सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।*

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad Ad Ad Ad