उत्तराखण्डहल्द्वानी

हल्द्वानी: 78 फिट लंबे तिरंगे के साथ निकली यात्रा! दिया सामाजिक एकता का संदेश

हल्द्वानी- पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। 78 वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न हर कोई अपने तरह से मना रहा है। वहीं हल्द्वानी में भी कुछ लोगों ने अपने अनोखे अंदाज में इस जश्न को मनाया।

यहां देशभक्ति के गीतों के साथ सामाजिक कार्यकर्ता चंदन मेहता ने स्थानीय लोग के साथ 78 फीट लंबे तिरंगे को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर 78 फीट की तिरंगे के साथ यात्रा निकालकर सामाजिक कार्यकर्ता चंदन ने एकता और समरसता का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के लोगों को जाति धर्म के आधार पर नहीं एक होकर चलना चाहिए। जिससे देश एकता की मिसाल बने।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad