उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: सड़क पर दिखी संघ की शक्ति! सैकड़ों स्वयं सेवकों ने किया पथ संचलन.. देखिए वीडियो…

Ad

हल्द्वानी- हिंदू नव वर्ष का आगमन होने को है। ऐसे में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने नव वर्ष के स्वागत के लिए हल्द्वानी में भव्य पथ संचलन किया। संघ का पथ संचलन रामलीला मैदान से शुरू हुआ और ओके होटल, रोडवेज चौराहा, एसडीएम कार्यालय तिराहा, प्रेम टाकिज, केमू स्टेशन, रेलवे बाजार, नया बाजार, मीरा मार्ग, अग्रसेन चौक से ओके होटल होते हुए रामलीला मैदान हल्द्वानी में संपन्न हुआ। पथ संचलन में संघ के प्रांत संघ चालक, प्रांत प्रचारक समेत कई बड़े पदाधिकारियों ने भी पथ संचलन में हिस्सा लिया। साथ ही सैकड़ों की संख्या में स्वयं सेवक भी पथ संचनल करते दिखे। पथ संचलन के दौरान संघ बैंड की धुन पर कदम से कदम मिला कर चल रहे स्वयं सेवकों का अनुशासन देखकर आम लोग भी आश्चर्यचकित रह गए। हल्द्वानी के मुख्य मार्गों पर लोगों ने उत्साह से संघ के स्वयं सेवकों पर पुष्प वर्षा भी की।

संघ प्रांत प्रचारक बोले रामराज्य की स्थापना के लिए काम करें स्वयंसेवक

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: पहले से ज्यादा खर्च कर सकेंगे कमिश्नर, डीएम! सीएम धामी ने बढ़ाई ताकत…

पथ संचलन में संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र भी शामिल हुए। उन्होंने सभी को हिंदू नववर्ष की बधाई दी। और पूरे देश की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि हिन्दू नववर्ष प्रारंभ होने की पावन बेला पर उत्सवी माहौल है। प्रांत प्रचारक डा. शैलेंद्र ने स्वयंसेवकों से अनुशासित रहकर राष्ट्र निर्माण के कार्य को आगे आने की बात कही। उन्होंने रामराज्य की स्थापना के लिए काम करने की अपील की।

उन्होंने डा. केशव बलिराम हेडगेवार के दिखाए मार्ग पर चलने को कहा। साथ ही आपनी संस्कृति, भाषा, संस्कार, परंपराओं पर गर्व करने की बात कही। कहा इन बिंदुओं को साथ लेकर चलने से ही उन्नति के पथ पर आगे बढ़ा जा सकता है। डा. शैलेंद्र ने हजारों हजार स्वयंसेवकों के त्याग, बलिदान को व्यर्थ न जाने देने की बात कही। साथ ही देश सामाजिक, आर्थिक, वैज्ञानिक क्षेत्र में देश निरंतर प्रगति करे इसके लिए सभी प्रयास करें। उन्होंने कहा आने वाली सदी हिंदुत्व की होगी और उसके चिन्ह हमें दिख रहे हैं। संघ के स्वयंसेवक शाखाओं के माध्यम से श्रद्धा और समर्पण के साथ कार्य करें और भारत को विश्व का सिरमौर बनाए। इधर, पथ संचलन के दौरान उत्साहित लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: खनन में नहीं चलेंगे पुराने डंपर और ट्रक! डीएम ने दिए निर्देश..

इस मौके पर प्रांत संघचालक डा.बहादुर सिंह बिष्ट, प्रांत सह-प्रचार प्रमुख बृजेश बनकोटी, जिला संघचालक डा. नीलंबर भट्ट, नगर संघचालक विवेक कश्यप, जिला कार्यवाह गोधन सिंह धौनी, नगर कार्यवाह प्रकाश, एबीवीपी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज निखरा, वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष सुरेश पांडे समेत सैकड़ों स्वयं सेवकों ने पथ संचलन किया।

यह देखिए वीडियो…

What’s your Reaction?
+1
6
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0