उत्तराखण्डहल्द्वानी

हल्द्वानी: सरकारी विद्यालय की छात्राओं ने विज्ञान में दिखाई अपनी अनोखी रूचि, आप भी देखिए..

Haldwani- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (रा.बा.इ.का.) चोरगालिया में बच्चों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच राज्य शैक्षिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में रा. बा. इ. का. चोरगलिया में छात्राओं ने सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रोद्योगिकी पर आधारित विविध प्रादर्श प्रस्तुत किए। छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडल की शिक्षकों ने सरहाना की। साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान विज्ञान शिक्षिका रेखा आर्या ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। कंचन जोशी, मीनाक्षी जोशी, ललिता गौतम, अमिता जोशी, दीप्ती जोशी, तरुणा वर्मा निर्णायक रहे।

प्रधानाचार्या तनुजा जोशी ने छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुऐ समस्त प्रतिभागी छात्राओं को शैक्षिक उन्नयन के साथ वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करने वाले ऐसे प्रयास मानव जाति के कल्याण के लिए लाभकारी होंगे। इस अवसर पर शोभा पंत, लोकेश परगाई, ममता तिवारी, ममता सुयाल, मंजूलता आदि मौजूद रहे।

यह देखिए वीडियो…

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad