उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी : केंद्रीय मंत्री ने चलाया मंदिर में स्वच्छता अभियान

Ad

हल्द्वानी में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने रामलीला मैदान के पास श्रीराम मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर स्वच्छता अभियान चलाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विभिन्न तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस क्रम में केंद्रीय मंत्री ने श्रीराम मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री भट्ट के साथ भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग ने भी अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लिया।

यह भी पढ़ें -  भीमताल झील में लाइफ जैकेट उतार बीयर पी रहे चार युवक! पुलिस ने.. देखिए वीडियो..

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व पूरे देश में यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने भी श्रीराम मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाकर इस अभियान में भाग लिया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनने से पूरे देश में उत्साह और भक्तिमय का माहौल है। लोग 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उस दिन सभी लोग मंदिर और अपने घरों में दीए जलाकर और आतिशबाजी कर दिवाली मनाएंगे।

यह भी पढ़ें -  गांव स्तर तक योग अभियान चलाया जाए: सीएम धामी
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0