उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरराजनीति

क्या सौतन के चक्कर में फंस गई हैं मंत्री रेखा आर्या?

Ad

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू एक बार फिर चर्चा में है। इस बार दोनों एक महिला के कारण चर्चा में है। क्योंकि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने एक महिला और उसके मौसा के खिलाफ यूपी के बरेली में केस दर्ज कराया है।

रेखा आर्या ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि ये महिला उनका और उनके पति के नाम का दुरुपयोग कर अवैध वसूली कर लोगों को धमका रहे हैं।

दरअसल आरोपी महिला ने अपने पासपोर्ट, आधार कार्ड और ऑफिसियल डॉक्युमेंट्स में रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू का नाम लिखाया है। साथ उनके बरेली वाले घर को भी अपना घर बताया है। मंत्री रेखा आर्या ने थाना बारादरी में आरोपी महिला कल्पना मिश्रा उर्फ कल्पना चतुर्वेदी और उसके मौसा डॉ. आरसी पांडेय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

रेखा आर्या गिरधारी लाल साहू की तीसरी पत्नी है, उनसे पहले साहू की दो पत्नियां और भी है। अब एक और युवती कल्पना ने गिरधारी लाल साहू को अपने पासपोर्ट, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों में अपना पति लिखाया है। गिरधारी लाल साहू के बरेली वाले घर का पता अपने दस्तावेजों में लिखाया है। साथ ही महिला अपनी गाड़ी पर उत्तराखंड सरकार का बोर्ड, हूटर और लाल बत्ती लगाकर घूमते हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट जारी! कमल, अनुष्का और जतिन ने किया टॉप..

जिसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या गिरधारी लाल साहू का दिल फिर बाग-बाग हो उठा है? क्या ये युवती गिरधारी की चौथी बीवी है? क्यों मंत्री रेखा आर्या के पति साहू को अपना पति बताने लगी है एक युवती? क्यों गिरधारी के घर को अपना घर बताने लगी है युवती?

अब मंत्री रेखा आर्या ने शिकायत दर्ज कर पुलिस से कार्रवाई को कहा है। आरोप है कि कल्पना ने उनके बरेली स्थित घर से सात लाख और उनकी स्वर्णजड़ित माला भी चोरी की है। आरोप है कि दोनों आरोपी कई गलत धंधों का संचालन भी करते हैं।

वहीं रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बरेली की बारादरी पुलिस ने आरोपी कल्पना मिश्रा को थाने में बुलाकर उससे पूछताछ की। पुलिस ने उत्तराखंड सरकार लिखी उसकी कार को सीज कर दिया है। जबकि गिरधारी लाल साहू के नाम और उनके पते का इस्तेमाल कर बनाए गए दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। पुलिस को कल्पना ने बताया कि वह रेखा आर्या और गिरधारी लाल साहू की संस्था के लिए काम करती है, जिसके लिए उसे 25 हजार रुपये वेतन मिलता है। उसे रहने को उनके आवास परिसर, में ही कमरा दिया गया था। इसी वजह से उसने दस्तावेजों में उनके नाम और पते का इस्तेमाल किया है।

यह भी पढ़ें -  भीमताल झील में लाइफ जैकेट उतार बीयर पी रहे चार युवक! पुलिस ने.. देखिए वीडियो..

यह भी बताया कि वह गिरधारी लाल साहू के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल होती थी, जिसके तमाम फोटो उसके फेसबुक अकाउंट पर भी अपलोड हैं। पुलिस जांच कर रही है कि उसने इन दस्तावेजों का कहां-कहां इस्तेमाल किया है। पुलिस का कहना है कि अगर कहीं गलत इस्तेमाल पाया गया तो आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मंत्री की तहरीर पर थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0