उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरमठ-मंदिर

उत्तराखंड: केदारनाथ के पास हेलीकॉप्टर क्रैश! सात लोग थे सवार.. CM धामी ने…

रुद्रप्रयाग- केदारनाथ के पास एक हेलिकाप्टर क्रैश होने की खबर सामने आ रही है। यहां रविवार सुबह करीब 5:20 मिनट यह हेलीकॉप्टर केदारनाथ से उड़ कर गुप्तकाशी जा रहा था। इस बीच गौरी कुंड के पास यह हेलिकाप्टर क्रैश हो गया।

हादसे के समय हेलीकॉप्टर में एक पायलेट समेत सात लोग सवार बताए जा रहे हैं। खराब मौसम की वजह से यह हादसा हुआ है। हादसे में सभी लोगोंं के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर रवाना कर दी गई हैं। क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन का बताया जा रहा है। बता दें कि बीते एक महीने में उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश होने की यह तीसरी घटना है।

एएनआई के मुताबिक, उत्तराखंड एडीजी कानून-व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने कहा, ”गौरीकुंड में लापता हुआ हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में सात लोग सवार थे। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।”

हेलिकॉप्टर में पायलट समेत सात यात्री (6 वयस्क और 1 बच्चा) सवार थे। हेलिकॉप्टर में सवार यात्री उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के हैं।

इधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, ”जनपद रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।”

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad