उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

कमरे में लटका मिला नवविवाहित जोड़ा! परिजनों में मचा कोहराम

अल्मोड़ा जिले के रानीखेत से एक बेहद ही दुःखद खबर सामने आ रही है। यहां सात जन्म साथ निभाने की कसमें खाने वाले नवविवाहित दंपति ने फांसी के फंदे पर लटकर अपनी जान दे दी। रानीखेत के ताड़ीखेत ब्लॉक के खुशालकोट गांव में पति पत्नी संदिग्ध हालात में फंदे से लटके मिले। घटना के बाद नवविवाहित के परिजनों में कोहराम मच गया।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय रानीखेत भिजवाया।

पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर खुशालकोट निवासी देवकी देवी अपने घर लौटीं तो उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद पाया। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए। बेटा कमल सिंह नेगी (31) और उसकी पत्नी सरिता नेगी (24) फंदे पर लटके थे। देवकी के शोर मचाने पर गांव वाले मौके पर पहुंचे। जवान बेटे और बहू की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: सीबीएसई 10 वीं का रिजल्ट जारी.. इंस्पिरेशन स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी…

मृतक की मां देवकी देवी ने बताया कि दोनों की शादी को महज साढ़े छह महीने ही हुए थे। दिवाली पर मृतक कमल सिंह लुधियाना से घर लौटा था। वह एक होटल में नौकरी करता था, जबकि सरिता गृहिणी थी। 
 
इधर, नायब तहसीलदार रानीखेत प्रियंका घनसेला ने बताया की नवविवाहित जोड़े के संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटके होने की सूचना मिली थी। किन परिस्थितियों में ऐसा हुआ है इसकी जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति का पता चलेगा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान मंडी परिषद को दिए महंगाई नियंत्रण के दिए निर्देश..
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad