उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

पत्नी को जन्मदिन का सरप्राइज देने आया युवक सुबह मृत मिला, परिवार में मचा कोहराम

हल्द्वानी। पत्नी का जन्मदिन मनाने छुट्टी लेकर घर आए 30 वर्षीय युवक की शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान नैनीताल जिले के हल्दूचौड़ (दीना डी क्लास) निवासी कमल आर्य के रूप में हुई है, जो हरिद्वार स्थित हीरो कंपनी में कार्यरत था। उसकी शादी इसी वर्ष 30 अप्रैल को बिंदुखत्ता निवासी युवती से हुई थी।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को पत्नी का जन्मदिन होने पर कमल विशेष रूप से छुट्टी लेकर घर आया था। रात में परिवार के साथ जन्मदिन मनाने और भोजन करने के बाद वह सो गया। शुक्रवार सुबह उसे लालकुआं से सुबह 6 बजे की ट्रेन पकड़कर ड्यूटी पर लौटना था। उसने पत्नी से जल्दी जगाने को कहा था और मोबाइल में अलार्म भी लगाया था।

सुबह अलार्म बजने पर भी कमल नहीं उठा। पत्नी ने जगाने का प्रयास किया, लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। परिजन उसे तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर साइलेंट हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। घटना के बाद नवविवाहिता पत्नी और पूरे परिवार में शोक की लहर है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad