देशबड़ी-खबरहल्की बातें

बेटी के लिए लड़का देखने गई मां ने खुद रचा ली शादी! होने वाला दामाद बना पति..

एक विधवा महिला अपनी बेटी के लिए लड़का देखने के लिए गई। लेकिन खुद ही उस लड़के से शादी रचा ली। जिसके बाद होने वाला दामाद ही महिला का पति बन गया। सास दामाद की शादी का विषय क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मामला उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से सामने आया है। यहां कलान क्षेत्र के देवकली इलाके के एक गांव की विधवा महिला बेटी के लिए दुल्हा खोजने निकली थी लेकिन खुद प्रेम में पड़कर दामाद से शादी कर ली।

खास बात यह रही कि इस अनोखी शादी में बेटी ने ही मां का साथ दिया और उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत की शुभकामनाएं भी दी। महिला के पति का निधन तीन साल पहले हो चुका है। तभी से वह अपनी बेटी के साथ अकेली रह रही थी। बेटी अब विवाह योग्य हो चुकी है, ऐसे में महिला उसके लिए योग्य वर की तलाश कर रही थी। कई जगहों पर रिश्ते देखे गए लेकिन बात नहीं बनी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: गंग नहर में जा गिरी तेज रफ्तार कार! शव बरामद..

इसी सिलसिले में महिला शाहजहांपुर के निकट एक गांव में रिश्ते के लिए गई थी, जहां एक युवक उन्हें अपनी बेटी के लिए उपयुक्त लगा। बातचीत के बाद उसने युवक का मोबाइल नंबर ले लिया और दोनों में फोन पर संपर्क शुरू हो गया। धीरे-धीरे यह संपर्क दोस्ती में और फिर प्रेम में बदल गया। इस दौरान महिला खुद ही युवक से विवाह की बात करने लगी। हैरत की बात यह रही कि युवक ने भी बिना किसी हिचक के सास से शादी के लिए हां कर दी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: स्कूटी सवार पति-पत्नी को डंपर ने मारी टक्कर! पत्नी की मौत, पति घायल…

बेटी ने भी दिया आशीर्वाद

जब महिला ने अपनी बेटी को पूरी सच्चाई बताई तो बेटी ने अपनी मां की भावनाओं को समझते हुए उसका साथ देने का फैसला लिया। उसने खुद अपनी मां को शादी के लिए प्रेरित किया।

What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
1
+1
1
+1
0
+1
1
Ad